फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapping of newborn child to fill the empty lap of sister in law police searched CCTV and arrested the woman

UP: भाभी की सूनी गोद भरने के लिए दुधमुंही का अपहरण, पुलिस ने CCTV खंगाले...चार घंटे में महिला को किया गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 06:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 06:28 AM IST
सार

Kanpur News: अफसाना ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई की शादी के कई वर्ष बीत गए। अभी तक कोई संतान नहीं हुई है। भाई और भाभी की खाली गोद भरने के लिए वह सोच रही थी। इस बीच आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पहुंची और वहीं पर मौका मिलते ही बच्चा लेकर भाग निकली।

विज्ञापन
Kidnapping of newborn child to fill the empty lap of sister in law police searched CCTV and arrested the woman
अपहृकर्ता महिला और मां की गोद में अपहृत बच्ची - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भाभी की सूनी गोद भरने के लिए एक महिला ने बड़ा चौराहा स्थित मुख्य डाकघर से सोमवार को 40 दिन की दुधमुंही बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची की मां दौड़कर कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज चार घंटे में अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर बच्ची सकुशल ढूंढ निकाला।

विज्ञापन

नौबस्ता के बूढ़पुर मछरिया में रहने वाली फरहा नाज अपनी 40 दिन की बच्ची को लेकर बड़ा चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड संशोधन के लिए गई थीं। दुधमुंही को गोद में लेकर फॉर्म भरने और उसका टॉयलेट साफ करने को लेकर परेशान थी। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने बच्ची को संभालने में मदद की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला नजर से बचकर भाग निकली
इस पर उन्होंने बच्ची उस महिला की गोद में दे दी और फॉर्म भरकर आधार संशोधन कराने में व्यस्त हो गई। इसी बीच आरोपी महिला फरहा की नजर से बचकर उसकी बच्ची लेकर बाहर की ओर भाग निकली। फार्म भरकर मुड़ीं, तो महिला को न पाकर परेशान हो गईं।

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला
उन्हें रोता देख लोगों ने अपहरण की सूचना पुलिस को देने की बात कही। फरहा ने रोते-रोते परिवार को घटना की जानकारी दी। इस बीच मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने डाकघर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

चार घंटे में महिला को पकड़ा
फुटेज खंगालते हुए करीब चार घंटे में पुलिस चमनगंज पहुंची। फिर चमनगंज पुलिस के साथ मिलकर तस्वीर दिखाकर तलाश शुरू की, तो महिला की पहचान हो गई। पुलिस चमनगंज निवासी मो. निसार के घर पहुंची और अपहरण करने वाली अफसाना को गिरफ्तार कर बच्ची को भी ढूंढ निकाला। महिला को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई।

संतान न होने पर भाभी के लिए उठाया कदम
अफसाना ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई की शादी के कई वर्ष बीत गए। अभी तक कोई संतान नहीं हुई है। भाई और भाभी की खाली गोद भरने के लिए वह सोच रही थी। इस बीच आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर पहुंची और वहीं पर मौका मिलते ही बच्चा लेकर भाग निकली। कहा कि उस बच्चे को ले जाने की साजिश नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed