{"_id":"610c393f8ebc3eeb4b250fd5","slug":"kidnapping-of-an-innocent-with-the-intention-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म के इरादे से मासूम का अपहरण, पुलिस ने ऐसे बचाई आबरू, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म के इरादे से मासूम का अपहरण, पुलिस ने ऐसे बचाई आबरू, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Aug 2021 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:47 AM IST
सार
गांव के बाहर करीब 100 मीटर दूर स्थित नाले के पास बच्ची जमीन पर पड़ी मिली, जिसके हाथ पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने भाग रहे चाचा को दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सरसौल में पीआरवी और महाराजपुर पुलिस की बदौलत पांच साल की बच्ची दुष्कर्म की शिकार होने से बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर बंधक बनी बच्ची को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। गांव में रहने वाले किसान की मासूम बेटी बुधवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर बच्ची के लापता होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस और पीआरवी को ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को उसका रिश्तेदारी का चाचा गांव से बाहर ले जाते नजर आया था। इस पर पुलिस ने गांव के बाहर सुनसान जगहों की सघन तलाशी शुरू कर दी।