‘रिवॉल्वर रानी’ और उसके दोस्त के खिलाफ किडनैपिंग का केस
दूल्हा बने अशोक यादव के पिता पूर्व प्रधान रामहेत यादव ने मौदहा कोतवाली में धारा 363 के तहत अपहरण का मुकदमा वर्षा और उसके दोस्त राहुल पर मुकदमा दर्ज कराया। रामहेत का कहना है कि उसने समाज के सामने हमारे बेटे की और हमारी बहुत बेईज्जती की है। हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस भी अगर साथ नहीं देती हम कोर्ट का सहारा लेंगे।
पुलिस रात में तलाश करते-करते बांदा के मोहनपुरवा पहुंच गई थी। मकान से थोड़ी ही दूर पर अशोक यादव को पकड़ लिया गया। वहीं वर्षा के दोस्त राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि राहुल से ही अशोक का सुराग लगा। वर्षा को पहले ही पुलिस ने बांदा से गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली मौदहा हमीरपुर में पुलिस तीनों को पकड़ लाई।
प्रेमिका वर्षा ने सारी घटनाओं से इनकार किया उसने कहा कि मेरे पास कोई भी असलहा नहीं था। अशोक ने अपने भाई की शादी की बात कही थी। मुझे पता चला कि शादी अशोक की हो रही है। मैं वहां पहुंची अपने राहुल के साथ। वहां अशोक के साथ उसकी ही कार से बांदा चली गई। अशोक बार-बार रो रोकर बेहोश हुआ जा रहा था। वहीं वर्षा का कहना था कि सोमवार को ही हम दोनों ने शादी कर ली थी।