फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kidnapper girlfriend arrest in banda

दूल्हे को किडनैप करने वाली 'रिवॉल्वर रानी' को पुलिस ने धरा

Thu, 18 May 2017 10:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
kidnapper girlfriend arrest in banda
दूल्हे का अपहरण करने वाली गर्लफ्रेन्ड
मंडप के पास दुल्हन के बगल में बैठे दूल्हे का पिस्टल की नोक पर किडनैप करने वाली ‘दबंग प्रेमिका’ का पता आखिरकार लग ही गया। पिस्टल वाली प्रेमिका के साथ उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने पकड़ा है। चर्चा है कि अगवा किया गया दूल्हा (अशोक यादव) भी पुलिस ने मिल गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


बांदा के बन्योटा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर मौदहा पुलिस ने पिस्टल वाली प्रेमिका को पकड़ लिया। उसका नाम वर्षा है उसके साथ सहेली कीर्ति और दोस्त राहुल को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रेमी दूल्हे  को भी पुलिस अपने साथ बांदा कोतवाली ले आई। बांदा कोतवाल डीपी तिवारी ने बताया मामला मौदहा कोतवाली में दर्ज है। वहां से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को हिरासत में लिया है। उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने साथ ले लिया है। दोनों से देर रात तक कोतवाली के बंद कमरे में मौदहा पुलिस पूछताछ करती रही। युवती बिना किसी डर-दबाव के बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही।
विज्ञापन


सोमवार की रात मटौंध (बांदा) थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की बारात मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव गई थी। जयमाल आदि के बाद चढ़ावा कार्यक्रम हो रहा था। दूल्हा अशोक और कुछ बाराती जनवासे में थे। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी पर अपने कई साथियों के साथ पहुंची युवती ने दूल्हा अशोक को तमंचा अड़ा दिया। बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई। युवती का कहना था कि काफी अरसे से उसका अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही। कुछ देर बाद युवती दूल्हा अशोक को बल पूर्वक अपने साथ स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गई। बारात और गांव में हड़कंप मच गया। मौदहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती का है बुरा हाल

kidnapper girlfriend arrest in banda
दुल्हे की जयमाल के बाद की फोटो दुल्हन भारती के साथ
इस पूरे प्रकरण के बाद होने वाली दुल्हन भारती का बुरा हाल है। वह इस वक्त बुरे दौर से गुजर ही है। अपने हाथों में लगी मेंहदी को देख वह रो पड़ती है। शादी के बाद भारती ने जो सपने संजोए थे उन सब पानी फिर गया। 

लड़की के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
भवानी गांव के रामसजीवन उर्फ लल्लू की बेटी भारती की शादी के दौरान दूल्हा अशोक यादव के फिल्मी अंदाज में प्रेमिका के साथ भागने के मामले को वह बनावटी बता रहा है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है कि वह चढ़ावा व जयमाल के बाद दहेज में बाइक, अन्य सामान व रुपये की अधिक मांग करने लगा। उसने असमर्थता जताई। इस पर उसने पहले से ही तैयार किए गए इस नाटक को अंजाम दिया।  

बांदा में साथ रहते थे दोनों

kidnapper girlfriend arrest in banda
किडनैपर लड़की से पूछताछ करती पुलिस
​अशोक यादव के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे भी है। इसी बीच किसी युवती से संबंध हो गया और बांदा में कहीं एक मकान में साथ रहने लगे। नई शादी रचाने की जानकारी होते ही उसकी प्रेमिका ने इस घटना को अंजाम दिया।

कमीशन पर खाता खुलवाता था अशोक
घटना की जांच कर रहे दरोगा हरिश्चंद्र ने बताया कि बांदा से एक प्राइवेट डाक्टर शरद चतुर्वेदी के यहां पहुंचने पर पता चला कि वह यहां बैठता था। किसी दवा कंपनी में एमआर था। उसकी प्रेमिका को उसने नहीं देखा। गहराई से पता लगाने पर यह भी मामला उभरकर आया कि वह किसी बैंक में निजी तरीके से कमीशन पर खाता खुलवाने का काम करता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed