फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapped and murdered a young man who went out for a birthday party in Kanpur, the accused took out the money from the ATM, also robbed the car

UP Crime: बर्थडे पार्टी के लिए निकले युवक की अगवा कर हत्या, आरोपियों ने एटीएम से निकाली रकम, कार भी लूटी 

Sun, 03 Jul 2022 09:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Jul 2022 09:28 PM IST
सार

नवाबगंज निवासी केस्कोकर्मी का लड़का एक जुलाई की रात लापता हो गया था। शनिवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी और रविवार को अकबरपुर कानपुर देहात में उसका शव बरामद हुआ।
 

विज्ञापन
Kidnapped and murdered a young man who went out for a birthday party in Kanpur, the accused took out the money from the ATM, also robbed the car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी के बेटे गोविंद (25) को अगवा करके मार दिया गया। कानपुर देहात के अकबरपुर में रविवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाशों ने अगवा करने के बाद पहले उसके एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवाए और उसकी हत्या कर कार भी लूट ली। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ख्योरा निवासी श्याम सुंदर केस्को में वरिष्ठ लिपिक हैं। श्याम सुंदर के मुताबिक उनका बेटा गोविंद एक जुलाई की शाम चार बजे बलेनो कार से निकला था। 

विज्ञापन

गोविंद के वापस न लौटने पर शनिवार को उन्होंने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। नवाबगंज इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर गोविंद की तलाश की जा रही थी कि तभी कानपुर देहात पुलिस से पता चला कि अकबरपुर इलाके में उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। कानपुर देहात पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नवाबगंज पुलिस ने गुमशुदगी के केस को अपहरण, हत्या व लूट में बदला। 

विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था 

एसीपी स्वरूपनगर व्रज नारायण सिंह के मुताबिक गोविंद ने परिजनों को बताया था कि वह इलाकाई निवासी अपने दोस्त दीपक की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। जब पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका बर्थडे था ही नहीं। ऐसे में पुलिस के मन में भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर गोविंद ने झूठ क्यों बोला? इसके पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है। 

विज्ञापन

हत्या से पहले पीटा, करीबियों पर शक 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बदमाशों ने गला दबाकर गोविंद की हत्या की। उसके शरीर पर सात जख्म भी मिले हैं, जिसमें से तीन सिर पर हैं। हाथों में खरोंच के निरान मिले हैं। मतलब गोविंद ने बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया था। पुलिस की जांच में आशंका है कि हत्या में मृतक के करीबी शामिल हैं। तीन से पांच लोग शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्ध हिरासत में भी लिए गए हैं। जो तथ्य सामने आए हैं, उस आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed