{"_id":"69d812ecd24b2d3c89063254","slug":"kho-kho-delhi-lpu-cdlu-and-csjmu-enter-semifinals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-145185-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो : दिल्ली, एलपीयू, सीडीएलयू और सीएसजेएमयू सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो : दिल्ली, एलपीयू, सीडीएलयू और सीएसजेएमयू सेमीफाइनल में
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में चल रहे नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में चौथे दिन गुरुवार को चार क्वालीफायर मुकाबले खेले गए। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय और मेजबान सीएसजेएमयू ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय को 41–17 से हराया। दूसरे मुकाबले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय को 34–18 से और तीसरे मैच में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को 22–08 के से हराया। चौथे मैच में सीएसजेएमयू ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को 47–14 से हराकर जीत हासिल की।
अब शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें नॉर्थ जोन का विजेता तय होगा। इससे पहले प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा और वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराए। टूर्नामेंट के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, अधिकृत निदेशक भूपेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव और खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।