{"_id":"69d6bfe95fcf0bcff806da1a","slug":"kho-kho-chaudhary-devi-lal-university-sirsa-and-punjabi-university-patiala-register-double-victory-kanpur-news-c-362-1-ka11003-145111-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो : चौधरी देवीलाल विवि सिरसा और पंजाबी विवि पटियाला ने दर्ज की दोहरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो : चौधरी देवीलाल विवि सिरसा और पंजाबी विवि पटियाला ने दर्ज की दोहरी जीत
विज्ञापन
नॉर्थ जोन खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित नॉर्थ जोन खो-खो चैंपियनशिप में तीसरे दिन बुधवार को चौधरी देवीलाल विवि और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने दो-दो मैच जीते। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विवि, डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा, वीर माधव सिंह भंडारी विवि, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ, चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद, पंजाब विवि चंडीगढ़ और केंद्रीय विवि जम्मू ने अपने-अपने मैच जीते।
तीसरे दिन सुबह तेज बारिश के कारण मैदान भीग गया जिससे खेल अस्थायी रूप से प्रभावित हुए। हालांकि मैदान को दोबारा तैयार करने के बाद कुल 12 मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में कुरुक्षेत्र विवि ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ को 42–2 से और दूसरे मैच में पंजाबी विवि पटियाला ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विवि को 46–10 से हराया। तीसरे मुकाबले में चौधरी देवीलाल विवि सिरसा ने प्रो. राज्जू भैया विवि प्रयागराज को 30–6 से मात दी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा ने चौथे मैच में सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा को 29–22 से और पांचवें मुकाबले में वीर माधव सिंह भंडारी विवि ने क्लस्टर विवि को 40–38 से पराजित किया। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने छठे मुकाबले में डा. भीमराव आंबेडकर विवि को 48–6 से हराया। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ ने सातवें मैच में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला को 42–34 से मात दी।
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद ने आठवें मैच में लखनऊ विवि को 32–22 से हराया। नौवें मैच में पंजाब विवि चंडीगढ़ ने महाराजा दयानंद विवि रोहतक को 31–24 से पराजित किया। दसवें मैच में केंद्रीय विवि जम्मू ने दसवें मुकाबले में देव संस्कृत विवि को 33–24 से मात दी। 11वें मुकाबले में पंजाबी विवि पटियाला ने कुरुक्षेत्र विवि को 23–17 से और 12वें मैच में चौधरी देवीलाल विवि सिरसा ने महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विवि पटियाला को 23–18 से पराजित किया।