फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khandi cut

बंबा खांदी कटने से 20 बीघा फसलें जलमग्न

Sat, 09 Jan 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Sat, 09 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित नहर से सटे बंबा की खंदी कटने से झींझक क्षेत्र के
विज्ञापन
बद्रीपुरवा गांव की करीब 20 बीघा खेती जलमग्न हो गई। घटना के बाद नहर विभाग का कोई अधिकारी देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

विकासखंड झींझक के बद्रीपुरवा गांव के सामने से गुजरे बंबे की कटान हो जाने से बंबा के पानी का बहाव खेतों की ओर हो गया। इससे रामबिहारी, श्यामबिहारी, नरेंद्र पाल, जंटर पाल, जसवंत पाल आदि किसानों की करीब 20 बीघा खेतों में पानी भरने से फसल जलमग्न हो गई।

खेतों में पानी भरने से अब आलू, गेहूं, लाही सहित अन्य फसलों के बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। किसानों ने बताया कि रात में अचानक बंबा पटरी का किनारा कट जाने से तेज झोंके के साथ पानी खेतों मे भरने लगा।

ग्रामीणों को जानकारी होने पर वह रात में ही खेतों में पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी से बांध लगाया। लेकिन, शुक्रवार की सुबह बांध की मिट्टी बहने से पानी फिर तेज बहाव से खेतों में भरने लगा, जिससे दोबारा किसानों ने एकजुट होकर बांध लगाया।

आक्रोशित किसानों ने बताया कि बंबा पटरी कटाने के 24 घंटे बीतने के बाद अभी तक नहर विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे खेंतो में पानी भरने से आलू, गेंहू सहित अन्य फसल चौपट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed