{"_id":"652c892a2582c0432503fdd5","slug":"khali-painted-in-the-colors-of-navratri-becomes-a-devotee-and-does-devotion-i-will-always-serve-the-maa-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के रंग में रंगे खलील: श्रद्धालु बन करते हैं भक्ति...भूल जाते हैं कामकाज, कहा- हमेशा करूंगा मां की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के रंग में रंगे खलील: श्रद्धालु बन करते हैं भक्ति...भूल जाते हैं कामकाज, कहा- हमेशा करूंगा मां की सेवा
Mon, 16 Oct 2023 06:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:22 AM IST
सार
Auraiya News: माथे पर रोली का टीका और दिल और दिमाग में माता की आस्था लिए खलील का कहना है कि गांव के लोग धार्मिक कार्यक्रमों में पूरे सम्मान के साथ मुझे शामिल करते हैं। इससे दिल गदगद हो जाता है।
विज्ञापन
माता की आरती उतारकर पूजा करते खलील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरराजपुर निवासी मुस्लिम समाज के खलील अहमद पिछले पांच सालों से माता रानी की सेवा कर रहे हैं। हर साल माता की स्थापना कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से हवन, पूजा अर्चना में लगकर लोगों के लिए एक मिसाल बने हुए हैं।
विज्ञापन
खेती किसानी से परिवार का भरण पोषण करते है। हरराजपुर निवासी खलील माता की आस्था से चढ़कर पूजा अर्चना में भाग लेते हैं। खलील का कहना है कि मुस्लिम समाज के होने के नाते उनमें अपने धर्म के प्रति भी पूरी है। कहते हैं कि हर साल नवरात्र आते ही वह सब कामकाज भूलकर माता की सेवा में लग जाते हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि 2400 आबादी के इस गांव में उनका एक अकेला घर है। माता रानी की कृपा का ही परिणाम है कि नवरात्र के दिन आते ही तन मन धन से पूरी निष्ठा से लग जाता हूं। मेरे इस काम में पूरे गांव का सहयोग मिलता है। यदि आगे आने वाली पीढ़ी ऐसे ही साथ देती रही, तो जिंदगी भर माता की सेवा में लगा रहूंगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरा दिल हो जाता है गदगद
माथे पर रोली का टीका और दिल और दिमाग में माता की आस्था लिए खलील का कहना है कि गांव के लोग धार्मिक कार्यक्रमों में पूरे सम्मान के साथ मुझे शामिल करते हैं। गांव के लोगों यहां हवन व अनुष्ठान भी करवाते हैं। इसमें भी मुझे शामिल करते हैं। इससे दिल गदगद हो जाता है।