फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car overturns after colliding with truck on expressway; driver critically injured.

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी कार, चालक गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after colliding with truck on expressway; driver critically injured.
पलटी पड़ी गाड़ी। स्रोत: यूपीडा
अछल्दा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम आशा गांव के सामने किलोमीटर 265.6 के पास आगे चल रहे ट्रक से टकराकर कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जालौन जिले के सिकरीराज गांव निवासी रमेश कुमार मंगलवार को पत्नी मुन्नी देवी, बेटी अर्पणा पत्नी अजय कुमार और एक साल के बच्चे युवान के साथ कार से आगरा जा रहे थे। आगरा में बेटी की बैंक की परीक्षा थी। शाम करीब चार बजे आशा गांव के सामने कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर यूपीडा के एसओ कल्लू सिंह, देवेंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक रमेश कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य सवार बच गए। सभी को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया भेजा गया। टीम ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से खिंचवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed