फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Khajra dam's track cut, 35 bigha crops submerged

Kanpur News: खाजरा बंबा की पटरी कटी, 35 बीघा फसलें जलमग्न

Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Khajra dam's track cut, 35 bigha crops submerged
राजपुर। राजपुर नहर से जुड़ी भाल खारजा बंबा की पटरी मंगलवार शाम को कट गई। आसपास के 10 किसानों की करीब 35 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

सिंचाई की जरूरत को लेकर नहरों में पानी छोड़ा गया है। नहर ओवर फ्लो होने से बचाने को खारजा बंबा में पानी निकाल कर नदी में डाला जाता है। राजपुर नहर से जुड़ी भाल खारजा बंबा की पटरी मंगलवार शाम को कट गई। इससे भाल गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब ओवरफ्लो होने पर पानी आसपास के खेतों में जाने लगा। बुधवार सुबह लोग खेत पर गए तो फसलें जलमग्न मिलीं। भाल गांव के नरेश सिंह, प्रमोद दीक्षित, रामदेव, सुनील, देवेंद्र त्रिपाठी, राजकिशोर, प्रभाकांत ने बताया कि खारजा बंबा की पटरी कटने से तालाब ओवरफ्लो हो गया है। इससे करीब 10 किसानों की 35 बीघा कुम्हडा, मक्का, ज्वार की फसलें जलमग्न हो गईं।

भाल गांव के प्रधान अरविंद दीक्षित उर्फ बब्बन ने बताया कि पहले भी बंबा की पटरी कटने से फसलों का नुकसान हो चुका है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सिंचाई विभाग के जेई तारिक खान ने बताया कि नहर में अधिक पानी आने पर खारजा में पानी छोड़ा गया था। खारजा बंबा की पटरी कटने से समस्या हुई है। बंबा की पटरी को दुरुस्त कराकर पानी रोक दिया गया है। अब राजपुर नहर में पानी कम कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed