{"_id":"66e1f5dda437c36fc7073164","slug":"keymans-health-suddenly-deteriorated-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-117017-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अचानक बिगड़ी कीमैन की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अचानक बिगड़ी कीमैन की तबीयत, मौत
Thu, 12 Sep 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के कीमैन की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर रेलवे कर्मियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चैनपुर निवासी शीतल सिंह (60) अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर कीमैन के पद पर तैनात थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसपर साथी कर्मचारियों ने उन्हें सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जेई प्रशांत कुमार ने परिजन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
अस्पताल पहुंची पत्नी शिव देवी, बेटे आशीष, रिशु सिंह व बेटी रोने लगे। बेटे आशीष ने बताया कि पिता सुबह खाना खाकर ड्यूटी के लिए निकले थे। उन्हें ब्लडप्रेशर बढ़ने की दिक्कत थी। दो महीने बाद वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। जीआरपी प्रभारी झींझक अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।