{"_id":"581c947b4f1c1bc132438477","slug":"kesko-increase-men-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस्को ने बढ़ाया मैन पॉवर, जल्दी सुधरेंगे फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस्को ने बढ़ाया मैन पॉवर, जल्दी सुधरेंगे फाल्ट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 Nov 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
केस्काे कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनाफा घटने पर केस्को ने मैन पॉवर बढ़ा दिया है। 324 नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति की गई है। ये बिजली के बकाया भुगतान के वसूली अभियान में लगाए जाएंगे। इससे अभियान में पहले से लगे लाइनमैनों का लोड कम होगा और फॉल्ट होने पर उसे जल्दी अटेंड कर सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। वहीं नए संविदा कर्मियों को वसूली अभियान से फ्री होने के बाद जरूरत पड़ने पर फॉल्ट ठीक करने में भी लगाया जाएगा। शहर के तीन डिवीजनों के 54 सबस्टेशनों में दो-दो गैंग नियुक्त कर दिए गए हैं।
केस्को बिजली बकाया वसूलने के लिए तारा-वन, टू और थ्री डिस्कनेक्शन अभियान चला रहा है। स्टाफ कम होने के कारण केस्को का अभियान धीमा पड़ गया। इससे लाइनलॉस 15 प्रतिशत लाने का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। साथ ही थ्रू रेट भी 4.5 रुपये से ऊपर नहीं बढ़ा। यह मुनाफा केस्को पांच से साढ़े पांच रुपये करना चाहता है। थ्रू रेट का मतलब अगर चार रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदी गई तो थ्रू रेट पांच से साढ़े पांच रुपये होना चाहिए। यह तभी संभव है जब लाइन लॉस और बिजली चोरी रुके। अभियान को गति देने के लिए ही संविदा कर्मी भर्ती किए गए हैं।
कोट