फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   keshav prasad says about new government

केशव बोले,‘नयी सरकार में लोगों को बड़ा परिवर्तन महसूस हो रहा, क्योंकि हमने...’

Wed, 10 May 2017 12:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad says about new government
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
प्रदेश में चहुंमुखी विकास के लिए 2014 से ही केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल रखा है, लेकिन पूर्ववर्ती सपा सरकार ने जानबूझकर केंद्रीय योजनाओं को लागू होने से रोका। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में सिर्फ कुछ का साथ, कुछ का ही विकास हुआ। अब यह बाधा दूर हो गई है। योगी सरकार केंद्र सरकार की तर्ज पर सबका साथ-सबका विकास करेगी। ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर के गोविंदनगर में मंगलवार को कहीं। वह शहीद कैप्टन आयुष यादव रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

 

पहले की सरकार में चहेते मजे करते थे

keshav prasad says about new government
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इससे पहले की सरकार में चहेते ठेकेदार और अधिकारी मजे करते थे। अब पीडब्लूडी समेत किसी विभाग में खेल नहीं चलेगा। गुंडे-माफिया का गठजोड़ खत्म कराएंगे। सरकार महिला अपराध और अवैध तरीके से पशु कत्लखानों को नहीं चलने देगी।प्रदेश में योगी सरकार बने अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन लोगों को परिवर्तन महसूस होने लगा है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि परिवर्तन महसूस हो रहा है या नहीं। लोगों ने जोरदार आवाज में सहमति जताकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो देश को 18 घंटे काम करने वाला प्रधानमंत्री मिला था, अब इतने ही घंटे काम करने वाला मुख्यमंत्री भी मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचंड बहुमत मिलने का अंदाजा नहीं था

keshav prasad says about new government
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष दीनदयाल जन्मशती वर्ष है। इसे पार्टी गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी। पार्टी को भी इतना प्रचंड बहुमत मिलने का अंदाजा नहीं था। यह बहुमत जनता की सेवा के लिए मिला है। मैं भी पार्टी कार्यकर्ता हूं और आप भी हैं। सत्ता पक्ष का होने के नाते कार्यकर्ता अपना आचरण सुधारें, अधिकारी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें।

 

विज्ञापन

जल्द ही नई औद्योगिक नीति लागू की जाएगी

keshav prasad says about new government
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
व्यापारियों-उद्यमियों के लिए उन्होंने कहा कि आप अपना काम सही तरीके से करें, सरकार आपको पूरी सुरक्षा देगी। प्रदेश में जल्द ही नई औद्योगिक नीति लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले 100 दिनों में सेतु निगम को 23 नदी पर पुल और 11 आरओबी बनाने का लक्ष्य दिया है। मार्च 2018 तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 127 पुलों को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed