फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keshav Prasad Maurya statement against Akhilesh Yadav in Unnao

उन्नाव: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2022 छोड़िए 2027 में भी अखिलेश नहीं, इस बार जनता सिक्सर लगाएगी, सभी छह सीटों पर भाजपा को जिताएगी

Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली बार जिले से पांच सीटे मिली थीं। एक बसपा के खाते में गई थी। उससे अनिल सिंह जीते थे लेकिन इस बार जिले की जनता सिक्सर लगाएगी और छह सीटों पर भाजपा को जिताएगी। 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya statement against Akhilesh Yadav in Unnao
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृहमंत्री की जनसभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश पर ही निशाना साधा। कहा कि 2022 छोड़िए 2027 में भी अखिलेश का नंबर आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी बहती है लेकिन अखिलेश यादव एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक की त्रिवेणी बहाकर गंदगी फैलाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन


यह संभव नहीं है। सूबे से गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है। कहा कि पिछली बार जिले से पांच सीटे मिली थीं। एक बसपा के खाते में गई थी। उससे अनिल सिंह जीते थे लेकिन इस बार जिले की जनता सिक्सर लगाएगी और छह सीटों पर भाजपा को जिताएगी। 
विज्ञापन


अनुप्रिया बोलीं, पिछड़ों को अधिकार दिए 
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में हवाई अड्डों के साथ हर जिले में एक मेडिकल कालेज बनाया जा रहा है। सरकार ने गरीब, कमजोर व पिछड़े वर्ग को उनके अधिकार दिए हैं। युवतियों की शादी की उम्र 18 से 21 वर्ष की जा रही है। ध्यान रखें कि एक भी वोट बर्बाद न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने ओवैसी पर बोला हमला
सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजिलस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन) के अध्यक्ष अकबरुद्दीन ओवैसी पर तीखी टिप्पणी की। उन्हें बकरे की औलाद बताया बताते हुए कहा कि वो 110 करोड़ हिंदुओं को धमकी देता है।  

मैं कहता हूं कि जवाब देने के लिए हैदराबाद का राजा ही बहुत है। सांसद ने 28 दिसंबर को यात्रा के दौरान अखिलेश यादव द्वारा अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह का सही नाम न ले पाने पर भी चुटकी ली। कहा कि चाहे सपा के अखिलेश हों, बसपा की मायावती या इटली की सोनिया, राहुल इनकी पार्टियां लिमिटेड कंपनियां हैं।

भाषण के दौरान भारत माता की जय बोलने पर जब भीड़ ने हाथ उठाया तो सांसद ने कहा कि खूनी पंजा मत दिखाइए। इसने ही देश का विभाजन किया, हिंदुओं को बर्बाद करने का काम किया है। मुट्ठी भींचो। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed