{"_id":"6b0581386dbdc2169f0173ba","slug":"keshav-prasad-maurya-says-no-matter-how-much-the-sp-and-congress-conspire-they-will-not-return-to-power-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा-कांग्रेस चाहे जितनी खिचड़ी पका लें, सत्ता में वापसी नहीं होने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा-कांग्रेस चाहे जितनी खिचड़ी पका लें, सत्ता में वापसी नहीं होने वाली
Tue, 24 Nov 2026 05:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:51 PM IST
सार
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि सपा की साइकिल फिर पंक्चर होगी।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा और कांग्रेस चाहे जितनी खिचड़ी पका ले, गठबंधन करें या न करें, प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता गुंडागर्दी, अपराधियों, माफिया और दंगाइयों को दोबारा सत्ता में आने नहीं देगी। ये बातें सोमवार को मूसानगर में चल रहे 34वें भक्ति योग वेदांत सम्मेलन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल अब नहीं चलने वाली। समाजवादी पार्टी की साइकिल को जनता फिर पंक्चर कर देगी। कहा कि सपा के कार्यकाल में गुंडागर्दी रही, अपराध का बोलबाला रहा। जनता अब भयमुक्त वातावरण में रह रही है। आगामी विधान सभा चुनाव में नए चेहरों के आने व चुनाव लड़ने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नेताओं के आने-जाने से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने की सराहना की। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही है। जनता इन कामों को जारी रखना चाहती है, इसलिए भाजपा को सत्ता से जाने नहीं देगी। इस मौके पर राकेश सचान कैबिनेट मंत्री, रेणुका सचान जिलाध्यक्ष, जय कुमार जैकी विधायक , ब्रजभूषण राजपूत विधायक चरखारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
