{"_id":"679f7ea86d35673f3c0acd8f","slug":"keshav-prasad-maurya-said-akhilesh-s-mental-balance-has-deteriorated-due-to-not-getting-power-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सत्ता न मिलने से अखिलेश का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सत्ता न मिलने से अखिलेश का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन
Sun, 02 Feb 2025 07:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Feb 2025 07:52 PM IST
सार
Etawah News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता न मिलने से अखिलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि सत्ता से बेदखल होने के कारण अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। यह बात उन्होंने कुंभ हादसे को लेकर सपा मुखिया द्वारा व्यवस्थाओं के इंतजाम पर सवाल उठाने पर कही। डिप्टी सीएम इकदिल क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन पर टिप्पणी कर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष स्वयं वीआईपी के तरह महाकुंभ में जाकर डुबकी लगाकर आए हैं। बार-बार टिप्पणी करना गलत है। महाकुंभ की घटना की जांच चल रही है। जो सच होगा वह सामने आएगा। अखिलेश यादव के कहने से कुछ नहीं होता, सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है।
विज्ञापन
अयोध्या के सांसद के रोने पर कहा कि वह नौटंकी कर रहे हैं। सपा गुंडों, माफिया की सरकार है। अपराधों से ही सपा का रिश्ता निकलता है। बजट को शानदार बताया। कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास का यह सबसे अच्छा बजट है। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत के बजट की तुलना वाले सवाल पर डिप्टी सीएम ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह प्रोफेसर साहब हैं, अब मैं यह नहीं कहूंगा कि वह फिर से पढ़ाई करें और बोलें।
विज्ञापन