फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kesco officer forgotten Asisment

केस्को का खेल, असिस्मेंट गए भूल

Thu, 05 Feb 2015 03:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 03:43 AM IST
विज्ञापन
kesco officer forgotten Asisment
बिजली चोरी पकड़ने के नाम पर काफी ढिढोरा पीटने वाले केस्को का खेल भी अजीब है। शमन शुल्क (बिजली चोरी पकड़ने पर जुर्माना) के चेक तो बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों से तुरंत लिए जा रहे हैं लेकिन राजस्व निर्धारण वसूली (असिस्मेंट) भूल रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल असिस्मेंट डिवीजनों के बाबुओं के भरोसे हैं। ये असिस्मेंट के नाम पर लोगों को चक्कर पर चक्कर लगवा रहे हैं लेकिन फाइनल बिल नहीं दिए जा रहे हैं। इसी कारण अभी तक आधे से भी कम राजस्व वसूला जा सका है।
विज्ञापन


एक और बात अगर केस्को के बिजली चोरी अभियान का रिपोर्ट कार्ड देंखे तो ज्यादा चोरी वाले डिवीजनों में कम कटियाबाज पकड़े जाने का खुलासा हो रहा है। केस्को ने 12 फरवरी से बिजली चोरी के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चालू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 फरवरी तक कुल 21 दिन में केस्को ने कुल 19920 कनेक्शन चेक किए। इनमें से सिर्फ 2263 कनेक्शन में ही अनियमितता मिली। 517 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई। 76.11 लाख शमन शुल्क वसूला गया। राजस्व निर्धारण 235.65 लाख किया गया लेकिन इसमेंसे कुल 119.05 लाख की ही वसूली हो सकी है।


वाकई राजस्व वसूली की गति काफी धीमी है। एमडी ने भी इस पर नाराजगी जताई है। एमडी सर्किल वाइज रोज समीक्षा बैठक कर राजस्व वसूली और अभियान तेज करने के आदेश दे रही है। इसका पालन कराया जाएगा।

-आरडी पांडेय, अधिशाषी अभियंता मुख्याल/मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed