फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesco is imposing prepaid smart meters on people without their consent.

Kanpur News: बिना सहमति लोगों पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर थोप रहा केस्को

Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kesco is imposing prepaid smart meters on people without their consent.
कानपुर। केस्को उपभोक्ताओं को बिना बताए पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बदल रहा है। एक-दो माह बाद बिजली कटने पर लोगों को इसका पता चलता है। रिचार्ज करने पर मीटर बदलने की प्रक्रिया के बीच इस्तेमाल बिजली का बकाया एरियर के रूप में काट लिया जाता है।
विज्ञापन

शहर में केस्को के 97 सब स्टेशनों से 07.56 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। 2.91 लाख लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा है। वर्तमान में करीब 01.08 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके घर या दुकान में पहले पोस्टपेड मीटर लगे थे जिन्हें बाद में प्रीपेड किया गया। बैलेंस निगेटिव होने पर जब बिजली कटी तो उतनी ही रकम का रिचार्ज करा दिया। इसके बाद भी बिजली न आने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मीटर प्रीपेड होने के बाद उपभोक्ता ने जितनी बिजली इस्तेमाल की, वह राशि निगेटिव बैलेंस दिखाती है। इसके अलावा पोस्टपेड मीटर के अंतिम बिल भुगतान से मीटर प्रीपेड होने के बीच में इस्तेमाल की गई बिजली का भुगतान एरियर के रूप में दिखने लगता है। हर बार रिचार्ज करने पर बैलेंस से एरियर की कुछ राशि कट जाती है। यदि किसी का एरियर 10 हजार बकाया है तो हर रिचार्ज से 10 प्रतिशत, 15 हजार में 15 प्रतिशत और 20 हजार से अधिक बकाए पर 25 प्रतिशत राशि कटती है।
विज्ञापन


केस्को के प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल एन ने बताया कि यदि उपभोक्ता को प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर कोई दिक्कत है तो वह हेल्पडेस्क 1912 या शहर में केस्को की आठ हेल्पडेस्क (चुन्नीगंज, दादानगर, जाजमऊ, नोबसता, दबोली, केशवपुरम, फूलबाग, देहली सुजानपुर) पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हेल्पडेस्क पर रोजाना 1500 से 1600 शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई के दौरान अध्यक्ष अरविंद कुमार ने साफ किया था कि नई गाइडलाइन के अनुसार उपभोक्ता की सहमति लेकर ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस पर केस्को एमडी का कहना है कि अभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश ही मिले हैं।

वर्जन
कोई भी नया सिस्टम आने पर भ्रांतियां तो होती ही हैं। स्मार्ट मीटर की समस्याओं को दूर करने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कैंप लगाकर भी लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए जा रहे हैं। -सैमुअल पॉल एन, एमडी केस्को
15 मार्च को प्रीपेड स्मार्ट मीटर में सात हजार रुपये जमा कराए थे। उस समय तीन हजार प्लस बैलेंस दिखा रहा था। कुछ दिन के लिए शहर से बाहर गए थे। लौटकर देखा तो पता चला कि 2400 रुपये कट चुके है जबकि बिजली का ज्यादा उपयोग भी नहीं हो रहा है। -सियान, केडीए कॉलोनी, चकेरी

बिना जानकारी दिए ही केस्को ने पोस्टपेड हटाकर प्रीपेड मीटर लगा दिया। बिजली कटने पर जानकारी की तो पता चला कि बैलेंस नहीं है। रिचार्ज करने पर बिजली आई। स्मार्ट मीटर से काफी दिक्कतें हो रही हैं। -मो. इमरान, पनकी पावर हाउस मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed