{"_id":"69236deddc2d201e5d0d5f33","slug":"kesco-defeated-western-region-to-win-the-t20-cricket-tournament-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135933-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केस्को ने पश्चिमांचल को हराकर जीती टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केस्को ने पश्चिमांचल को हराकर जीती टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर डिस्कॉम/परियोजना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मैच में केस्को ने पश्चिमांचल को 29 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मैच में केस्को ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन बनाए।
टीम से जय मल्होत्रा ने 41, विष्णु ने 37 व मयूर ने 30 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में पश्चिमांचल की ओर से वरुण शर्मा ने पांच, मंजीत ने दो विकेट लिए। वहीं पश्चिमांचल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन ही बना सकी।
टीम से वरुण शर्मा ने 33, अभिषेक त्यागी ने 21, इमरान नकवी ने 16 रन बनाए तो गेंदबाजी में केस्को कानपुर की ओर से विष्णु ने तीन, प्रदीप तिवारी ने दो, रामप्रकाश गुप्ता, अंकुर, मयूर व अनुज गुप्ता ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच केस्को के विष्णु को 37 रन बनाने व तीन विकेट लेने के लिए चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट केस्को के मयूर तिवारी को चुना गया।