फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kept waiting for vehicles all night, people came to pick them up from home

Kanpur News: रात भर करते रहे वाहनों का इंतजार, घर से लेने आए लोग

Tue, 14 May 2024 10:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 14 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kept waiting for vehicles all night, people came to pick them up from home
कानपुर देहात। अकबरपुर डिग्री काॅलेज में सोमवार देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करती रही। कोई रात 12 बजे के बाद छूटा तो कोई दो बजे फुर्सत पाया। इसके बाद घरों को लौटने के लिए लोगों को वाहन नहीं मिले। किसी ने पहले से परिवार के लोगों को बुला लिया तो कोई सुबह होने का इंतजार करता रहा। कई कर्मचारी तो कॉलेज परिसर में ही डेरा जमाए रहे। इस तरह रात भर कर्मचारी गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन

अकबरपुर डिग्री कॉलेज में पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम जमा करने का काम रात दो बजे तक जारी रहा। जमा कराने के बाद लोग अपने घरों की ओर जाने के लिए अकबरपुर हाईवे तक पैदल पहुंच गए। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक जब वाहन नहीं आया तो कर्मचारी ब्रजलाल ने अपने घर में फोन कर बेटे को गाड़ी लेकर बुलाया। इसमें बैठकर वह घर के लिए रवाना हुए। इसी तरह सुंदर सिंह ने भी अपने घर में फोन कर भाई को बुलाया। उसी के साथ घर पहुंचे। वहीं, कई महिलाएं अकबरपुर में रिश्तेदारों के घर जाकर रात गुजारी और सुबह होते हुए अपने घर को रवाना हुईं।
विज्ञापन

---
रात भर खुली रहीं दुकानें
अकबरपुर के नये बस स्टैंड पर पुलिस और सेना के जवानों की भीड़ लगी रही। इस वजह से रातभर कस्बा में चहल पहल रही और हाईवे के पास कई दुकानें रात भर खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed