फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Keep 65% backward, scheduled and minority in Congress metropolitan unit

Kanpur News: कांग्रेस महानगर इकाई में रखें 65 फीसदी पिछड़ा, अनुसूचित, अल्पसंख्यक

Thu, 19 Jun 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Keep 65% backward, scheduled and minority in Congress metropolitan unit
कानपुर। सपा की पीडीए और भाजपा की पिछड़ों को साधने वाली रणनीति को देखते हुए कांग्रेस ने जिला इकाइयों में रखे जाने वाले पदाधिकारियों की जातिगत संख्या में पिछड़ा, अनुसूचित और अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। यही वजह है कि महानगर इकाई की कार्यकारिणी गठन के लिए अध्यक्ष की ओर से प्रदेश इकाई को भेजी गई संभावित पदाधिकारियों की सूची को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन

कहा गया है कि यह सूची पार्टी की आगामी चुनावी योजनाओं और एजेंडे को देखते हुए सही नहीं है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से कहा गया कि पदाधिकारियों की सूची में 65 प्रतिशत पिछड़ा, अनुसूचित व अल्पसंख्यक होने चाहिए। 35 प्रतिशत में सवर्ण होना चाहिए। इसी तरह महिला पदाधिकारियों की संख्या 25 प्रतिशत होनी चाहिए। अभी जो सूची भेजी गई थी, उसमें सिर्फ 17 प्रतिशत महिलाएं रखी गई थीं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह करने को कहा गया है कि 51 प्रतिशत संख्या ऐसे पदाधिकारियों की चाहिए जिनकी उम्र 50 वर्ष या इससे कम हो। कहा जा रहा है कि पार्टी में ज्यादा संख्या वाला तबका जो अनुभवी हैं उसकी 50 वर्ष से ऊपर की है। इससे साफ है कि कांग्रेस 2027 के चुनाव को देखते हुए युवाओं को आगे रखने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि महानगर अध्यक्ष को नए सिरे से सूची तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अभी जो संभावित सूची भेजी गई थी उसमें 60 प्रतिशत से अधिक ऐसे कांग्रेसी थे जो 50 वर्ष से ऊपर के हो चुके हैं। कई तो 65 से 70 के बीच के भी हैं। अब इनका का नाम सूची से हटाने को कहा गया है। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि नए परिवर्तन की वजह से कई नाम हटाने पड़े और कई नए नाम जोड़े जा रहे हैं। पूरी सूची तैयार कर 19 जून को प्रदेश इकाई को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed