फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA reached the finals and Rovers Club reached the semifinals

Kanpur News: केडीएमए फाइनल और रोवर्स क्लब सेमीफाइनल में पहुंचीं

Fri, 14 Nov 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
KDMA reached the finals and Rovers Club reached the semifinals
कानपुर। तृतीय अजय शर्मा स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में रोवर्स क्लब ने डायमंड क्लब को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह सेमीफाइनल में केडीएमए ने आदर्श क्लब को 17 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में डायमंड क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए। वैभव कुशवाहा ने 46, प्रमोद यादव ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अक्षय ने तीन, नूरैन अली ने दो, फैज अहमद व दिव्यांश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर्स क्लब ने 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें जतिन शर्मा ने 60, सुब्रत तिवारी ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अर्जुन दुबे ने दो, संदीप पटेल, एकलव्य ने एक-एक विकेट चटकाया। जतिन मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में केडीएमए ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 147 रन बनाए। टीम से प्रथम मिश्रा ने 47, माही कटियार ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेश तिवारी ने चार, रावेंद्र ने दो को आउट किया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श क्लब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। इसमें मृदुल ने 36, हिमांशु ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने चार, अंकित राजपूत ने दो विकेट लिए। इस मौके पर सुनील यादव, पीएस नेगी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed