फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA Cricket League: National Club Defeats KGSC by 155 Runs

केडीएमए क्रिकेट लीग : नेशनल क्लब ने केजीएससी को 155 रन से हराया

Tue, 31 Mar 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
KDMA Cricket League: National Club Defeats KGSC by 155 Runs
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए पहले मैच में कानपुर स्टारलेट ने कानपुर जिमखाना को पांच विकेट से और दूसरे मैच में इलेवन स्टार ने वीनस क्लब को पांच रन से हराया। तीसरे मैच में नेशनल क्लब ने केजीएससी को 155 रन से और चौथे मैच में कैंट लॉयंस ने खेरापति क्लब को सात विकेट से हराया। पांचवें मैच में स्पार्क क्लब ने एसएस क्लब को 94 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


गीता देवी मैदान पर हुए पहले मैच में कानपुर जिमखाना ने 29.5 ओवर में 124 रन बनाए। टीम से लकी तिवारी ने 38, सचिन ने 22 और राजवीर राय ने 20 रन जोड़े। गेंदबाजी में देवेंद्र यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं कानपुर स्टारलेट ने 14.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच जीता। टीम से गुरविंदर सिंह ने 46 और श्रेयांस सिंह ने 38 रन बनाए। सप्रू मैदान पर हुए दूसरे मैच में इलेवन स्टार ने 30.3 ओवर में 126 रन बनाए। टीम से देवांश दुबे ने 48 रन की पारी खेली। वहीं वीनस क्लब की टीम 24 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। टीम से लकी यादव ने 25 रन बनाए। देवांश दुबे ने गेंदबाजी में पांच विकेट झटके।
विज्ञापन


राम लखन भट्ट मैदान पर हुए तीसरे मैच में नेशनल क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 281 रन बनाए। टीम से शेख मुश्ताक ने 66, महेंद्र प्रताप ने 35 और कृष्णा पांडेय ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में मयंक और यथार्थ में दो-दो विकेट लिए। वहीं केजीएससी की पूरी टीम 29.2 ओवर में 126 रन पर आउट हो गई। टीम से आशुतोष ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में नितिन ने चार विकेट झटके। एवरेस्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में खेरापति ने 35 ओवर में 233 रन बनाए। टीम से आर्यन सक्सेना ने 112 रन की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैंट लॉयंस की टीम ने 27.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 234 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम से प्रांजुल तिवारी ने 96 और मानिक मौर्य ने 64 रन की पारी खेली। मंधना मैदान पर हुए पांचवें मैच में स्पार्क क्लब ने 40 ओवर में 264 रन बनाए। टीम से हर्ष राजपूत ने 58, शेखर सुमन ने 48 और आयुष प्रजापति ने 39 रन बनाए। वहीं, एसएस क्लब की पूरी टीम तय ओवर में 170 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed