{"_id":"69713ec296c2e33752079494","slug":"kdm-academy-cricket-league-kherapati-kings-and-glory-club-win-their-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-139957-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में खेरापति, किंग्स और ग्लोरी क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में खेरापति, किंग्स और ग्लोरी क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को खेरापति टीम ने स्पार्क क्लब को चार रन से, किंग्स क्लब ने केस्को को 57 रन से और ग्लोरी क्लब ने बीवीएस एकेडमी को 77 रन से हराया। तीनों मैच अलग-अलग मैदानों पर हुए।
चंद्रा मैदान पर हुए पहले मैच में खेरापति टीम ने 40 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाए। टीम से विराट सिंह ने 100 रन की शतकीय पारी खेली। आदित्य शुक्ला और आर्यन सक्सेना ने 27-27 रन जोड़े। गेंदबाजी में कृष्णा यादव और दीपक यादव ने 2-2 विकेट लिए। वहीं स्पार्क क्लब की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 223 रन ही बना सकी। टीम से पवन यादव ने नाबाद 72 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शशांक सिंह ने दो विकेट लिए।
जेम्स मैदान पर हुए दूसरे मैच में किंग्स क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 207 रन बनाए। टीम से वरुण दीक्षित ने 98 रन की शानदार पारी खेली। अभिलाष सिंह ने 26 और हर्ष पाठक ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज गुप्ता ने चार और विष्णु ने तीन विकेट झटके। वहीं केस्को की टीम 30.2 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई। टीम से नाजिश ने 34 और हसमत हुसैन ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में अयान और अनुराग ने 4-4 विकेट लिए।
विज्ञापन
राहुल सप्रू मैदान पर हुए तीसरे मैच में ग्लोरी क्लब ने 39.1 ओवर में 159 रन बनाए। टीम से अरमान यादव ने 32, उत्कर्ष सिंह ने 31 और हिमांशु ने 21 रन जोड़े। वहीं गेंदबाजी में बीवीएस एकेडमी की ओर से विराट गुप्ता ने 11 रन देकर छह विकेट झटके। इसके बाद उतरी बीवीएस एकेडमी की पूरी टीम 30.4 ओवर में 82 रन पर आउट हो गई। अंश चौधरी ने 34 रन बनाए। यह जानकारी केडीएमए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।