फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA registered land worth Rs 120 crore in its name

Kanpur News: केडीए ने अपने नाम दर्ज कराई 120 करोड़ की जमीन

Fri, 17 Jan 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
KDA registered land worth Rs 120 crore in its name
कानपुर। केडीए ने गुरुवार को प्राधिकरण के स्वामित्व वाली लगभग 5.5363 हेक्टेयर (55,363 वर्ग मीटर) जमीन खतौनी में अपने नाम दर्ज कराई। इसकी अनुमानित कीमत एक अरब 20 करोड़ रुपये बताई गई। सतबरी और कल्याणपुर कला स्थित इन 36 जमीनों की खतौनी में काश्तकारों ने अवैध तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिए थे।
विज्ञापन


केडीए उपाध्यक्ष मर्दन सिंह गर्ब्याल और सचिव अभय कुमार पांडेय को प्राधिकरण के स्वामित्व वाली, कब्जा प्राप्त जमीनों पर अवैध तरीके से वर्तमान खतौनी वर्ष में निजी काश्तकारों का नाम दर्ज (इंद्राज) होने का पता चला था। इस पर विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) व भूमि बैंक जोन-2 के प्रभारी डा. रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में टीम गठित की गई थी। टीम में नायब तहसीलदार मौजीलाल, लेखपाल जगजीवन राम और विशम्भर दयाल से ग्राम-कल्यानपुर कला, सतबरी की आराजीवार अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कराई गई। जांच में पता चला कि इन दोनों गांव की विभिन्न आराजियों की 36 जमीनों पर काश्तकारों ने अवैध तरीके से वर्तमान खतौनी में अपने नाम दर्ज करा लिए हैं।
विज्ञापन


ओएसडी ने बताया कि इन दोनों गांव की जमीन की अनुमानित कीमत 120 करोड़ रुपये है। कल्यानपुर कला में जमीन की वर्तमान दरें 36,900 रुपये वर्गमीटर हैं। इस लिहाज से यहां की 2413 वर्ग मीटर जमीन की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। इसी प्रकार सतबरी की 52,950 वर्ग मीटर जमीन की 21000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुमानित कीमत 111 करोड़ रुपये है। इन पर अवैध तरीके से दर्ज निजी काश्तकारों के नाम को खारिज कराने और प्राधिकरण का नाम खतौनी में दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता नामित किए गए। उन्हें ऑनलाइन वाद दर्ज कर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संबंधित खतौनियों में केडीए का नाम दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



डा. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के स्वामित्व की अन्य आराजियों की भी नियमानुसार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed