{"_id":"6823ab10a8d1c2110a09740a","slug":"kda-pensioners-have-raised-the-demand-for-providing-medical-facilities-equal-to-that-of-state-employees-kanpur-news-c-362-1-ka11006-123712-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्यकर्मियों के समान मिले चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्यकर्मियों के समान मिले चिकित्सा सुविधा
विज्ञापन
कानपुर।
केडीए पेंशनर्स ने राज्यकर्मियों के समान चिकित्सा सुविधा देने की मांग उठाई है। मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगठन कार्यालय में बैठक की।
अध्यक्षता करते हुए बीएल गुलाबिया ने कहा कि केडीए कर्मियों को राज्य कर्मचारियों के समान वेतन मिलता है, लेकिन चिकित्सा सुविधा नहीं दी जा रही है। राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों को समान वेतन, भत्तों सहित अन्य सुविधाएं देने के आदेश दिए थे, फिर भी सरकार केडीए पेंशनर्स की उपेक्षा कर रही है।
बाद में मंडलायुक्त को इस संबंध में मांग पत्र भेजा गया। यहां पर रविंद्र कुमार मधुर, चंद्रहास सिंह चौहान, सरदार इंद्रजीत सिंह गिल, अशोक कुमार मिश्रा, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद आदि रहे।