फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDA demolishes 19.5 bigha illegal plots and houses in Dharampur

Kanpur News: केडीए ने धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग और मकान ध्वस्त किए

Sat, 07 Mar 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
KDA demolishes 19.5 bigha illegal plots and houses in Dharampur
कानपुर। केडीए ने शुक्रवार को क्षेत्र एक-बी के ग्राम धरमपुर में 19.5 बीघा अवैध प्लॉटिंग और पक्के मकान ध्वस्त किए। यह कार्रवाई केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में हुई। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता मौके पर पहुंचा। दबंगों ने तीन साइटों पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग विकसित की थी। टीम ने तीन जेसीबी मशीनों से सड़क, नाला, बाउंड्री, पिलर और बिजली के खंभे गिराए। निर्मित व अर्धनिर्मित भवनों को भी ध्वस्त किया गया। अवैध साइटों के प्रवेश मार्गों को गहरा खोदकर बंद कर दिया गया। पन्ना लाल, मेसर्स मां डेवलपर्स और सुनील कुमार सहित कई लोगों की प्लॉटिंग ध्वस्त हुई। विशेष कार्याधिकारी ने लोगों से स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed