फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kda authorities reinstate authority day

केडीए का ‘आश्वासन बम’

Fri, 21 Apr 2017 12:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
kda  authorities reinstate authority day
केडीए, कानपुर

विज्ञापन
केडीए में बृहस्पतिवार को लगे प्राधिकरण दिवस में आई शिकायतों पर अफसर लोगों को जल्द ही समस्याएं दूर होने का आश्वासन देते रहे। कई-कई सालों से केडीए का चक्कर काट रहे लोग इन आश्वासनों से निराश दिखे। उन्होंने इसे हर प्राधिकरण दिवस की कहानी बताया। कई तो आपस में बात करते दिखे कि अब सीएम से गुहार लगाएंगे, तभी समस्या का हल मिलेगा।
प्राधिकरण दिवस में कुल 58 आवेदन मिले। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। दिवस में केडीए वीसी जयश्री भोज, सचिव केपी सिंह, अपर सचिव अनिल भटनागर, वित्त नियंत्रक वीके लाल, मुख्य अभियंता सरवत अली, सीएटीपी आशीष शिवपुरी, उप सचिव मयंक यादव, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन


छह साल से नहीं मिला मकान
श्याम नगर निवासी सुधा ने बताया कि उन्हें केडीए ने 2011 में सुजातगंज योजना में एलआईजी मकान आवंटित किया था। आवंटन के बदले उन्होंने मकान की पूरी धनराशि जमा करा दी। बाद में केडीए अफसरों ने बताया कि मकान पर कब्जा है और कब्जेदार ने स्टे आर्डर ले रखा है। छह साल से केडीए के चक्कर लगा रही हूं। अफसर वैकल्पिक मकान पर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडीए की जमीन पर हो गया कब्जा
प्रतापगंज, गड़रियनपुरवा के रामनारायण गुप्त ने बताया कि सार्वजनिक सड़क, सीवर लाइन और प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए कई वर्षों से शिकायत कर रहा हूं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। सड़क की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। अफसर सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। निष्पक्ष जांच के नाम पर हर बार आश्वासन मिलता है। 
मेट्रो के ठेकेदार ने भी की शिकायत
प्राधिकरण दिवस में पॉलिटेक्निक में मेट्रो का यार्ड बना रहे सैम इंडिया के ठेकेदार ने भी शिकायत दर्ज कराई। ठेकदार उपेंद्र शुक्ला ने बताया कि मैनावती मार्ग के एक तालाब किनारे से मिट्टी लेने की अनुमति दी गई है। यहां तक जाने के रास्ते को एक निजी बिल्डर ने बंद कर दिया है। इस कारण मेट्रो यार्ड काम नहीं हो पा रहा है।


आवास विकास का परिषद दिवस 27 को
कानपुर (ब्यूरो)। आवास विकास परिषद में बृहस्पतिवार को होने वाला परिषद दिवस अब 27 अप्रैल को होगा। अफसरों ने अपरिहार्य कारणों से परिषद दिवस स्थगित होने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed