फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bunti and all will be in Ngwan plot

भौंती और नगवां में होंगे सभी के लिए प्लाट

Wed, 30 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bunti and all will be in Ngwan plot
कमिश्नर कैंप कार्यालय में केडीए बोर्ड की बैठक करते कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन। - फोटो : amar ujala
कानपुर। आगामी वित्तीय वर्ष में केडीए भौंती में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास कालपी नगर योजना विकसित करेगा। यहां निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग के लिए करीब 250 प्लाॅट होंगे। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले यहां अपना आशियाना बना सकते हैं। इसी तरह इलाहाबाद हाइवे के पास नगवां में 30 हेक्टेयर जमीन पर प्लाॅट विकसित कर बेचे जाएंगे, वहां जमीन अधिग्रहण के लिए काश्तकारों से समझौता हो गया है। कई किसानों ने मुआवजा भी ले लिया है। मध्य उच्च वर्ग और उच्च वर्ग के लिए किदवई नगर   ओ-ब्लाक में 350 टू-बीएचके फ्लैट और विकास नगर में लगभग 3500 फ्लैट   (टू-बीएचके एवं थ्री-बीएचके) विकसित होंगे। वीसी के अनुसार इस बार राजस्व व्यय कम करने की कोशिश की गई है। केडीए बोर्ड की बैठक में फजलगंज फैक्ट्री एरिया टी-ब्लाक के एक प्लाॅट के औद्योगिक भूउपयोग में परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। अंतिम अनुमति के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। वीसी के अनुसार समाजवादी आवासीय योजना के तहत 3800 फ्लैट का निर्माण इसी वर्ष पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसे होगी आय
न्यू ट्रांसपोर्ट नगर, मौरंग मंडी, परेड में मल्टीस्टोरी कम कामर्शियल कांप्लेक्स, विकास नगर में कामर्शियल कांप्लेक्स, समाजवादी आवासीय योजना, अर्फोडेबिल हाउस सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं आवासीय योजनाओं में विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें प्लाॅटों, फ्लैटों की बिक्री से सर्वाधिक आय का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

घटेगी जमा पूंजी
केडीए के पास चालू वित्तीय वर्ष के मौजूदा समय में 7.13 अरब रुपये जमा पूंजी है। वीसी के अनुसार यह पूंजी वित्तीय वर्ष 2015-16 के अवशेष 4.43 अरब रुपये से 2.70 अरब रुपये ज्यादा है। आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों पर ज्यादा खर्च से यह जमा पूंजी 5.90 अरब रुपये रह जाने का अनुमान है, इसीलिए घाटे का बजट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचा होगा परेड का का    ंप्लेक्स
बोर्ड बैठक में परेड में बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स में एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) बढ़ाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। इससे वहां पहले की तुलना में ज्यादा वाहन खड़े हो सकेंगे। दुकानें भी ज्यादा बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed