फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KCA XI Wins Title, Defeating Saharanpur by Six Wickets

Kanpur News: सहारनपुर को छह विकेट से हराकर केसीए इलेवन ने जीता खिताब

Sat, 28 Mar 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
KCA XI Wins Title, Defeating Saharanpur by Six Wickets
कानपुर। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शुक्रवार को केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन


सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की टीम ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। टीम की ओर से दिशा शर्मा और भूमि सिंह ने 30-30, भारती सिंह ने 21 रन जोड़े। गेंदबाजी में सिद्धि मिश्रा ने चार विकेट झटके। वहीं केसीए इलेवन ने 22.5 ओवर में चार विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


टीम से शिबू सिंह पाल ने 33, बबीता यादव ने 32 और अर्चना देवी ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में सहारनपुर की ओर से भूमि सिंह और ए वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सिद्धि मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। वहीं श्वेता वर्मा को बेस्ट विकेटकीपर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed