फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KCA XI Defeats Saharanpur Cricket Association by 21 Runs

Kanpur News: केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को 21 रन से हराया

Wed, 25 Mar 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
KCA XI Defeats Saharanpur Cricket Association by 21 Runs
कानपुर। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम राधिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुकाबले में सिद्धि मिश्रा और सिद्धि सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में केसीए इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। टीम से शिबू पाल सिंह ने 28, श्वेता वर्मा ने 24, बबीता यादव ने 19 और सिद्धि सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सहारनपुर की ओर से ज्योति बालियान ने तीन और शुभ चौधरी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 17.2 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शिखा शहलोत ने 46, शुभ चौधरी ने 11 रन बनाए। केसीए इलेवन की ओर से सिद्धि मिश्रा ने चार, सिद्धि सिंह ने तीन और निशा वर्मा ने दो विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धि मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम कोच पूनम गुप्ता के मार्गदर्शन में केसीए इलेवन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed