फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KCA Red defeated Blue by 26 runs.

Kanpur News: केसीए रेड ने ब्लू को 26 रन से हराया

Sat, 17 Oct 2026 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
KCA Red defeated Blue by 26 runs.
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के कैंप के लिए चुने गए 30 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच शुक्रवार को मैच खेला गया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए रेड ने केसीए ब्लू को 26 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

केसीए रेड ने 40 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। अभिनव कुमार पाठक ने 41, शौर्य उपाध्याय ने 37, विशेष अग्निहोत्री ने 35 और शिवांश कुमार सिंह ने 30 रन बनाए। स्कंद सेंगर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। समर गौतम ने तीन और चिन्मय गौर ने एक विकेट लिया। केसीए ब्लू की टीम 40 ओवर में सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी। राजवीर मल्होत्रा ने 31, वीर सिंह ने 30, विवान गांधी ने 25 और राघवेंद्र पाल ने 22 रन बनाए। राज सिंह और अनंत कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed