{"_id":"67b8d9b20f512a49ec0b154a","slug":"kaustubh-and-sagnik-of-bengal-took-the-lead-with-75-points-kanpur-news-c-362-1-ka11003-119692-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंगाल के कौस्तुभ और साग्निक ने 75 अंक लेकर बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंगाल के कौस्तुभ और साग्निक ने 75 अंक लेकर बनाई बढ़त
विज्ञापन
कानपुर। कैलाशपत सिंहानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में शुक्रवार से सर पदमपत सिंहानिया स्मारक राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बंगाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कौस्तुभ नंदी और साग्निक राय की जोड़ी ने छह राउंड के बाद सर्वाधिक 75 अंक प्राप्त कर बढ़त बना रखी थी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेके सीमेंट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सरावगी ने किया। पहले दिन हुए खेल में पांच राउंड तक बंगाल के राना राय और अभिजीत चक्रवर्ती की जोड़ी शीर्ष पर थी। छठवें राउंड में बंगाल के ही कौस्तुभ और साग्निक ने उलटफेर कर 75 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गए।
मुंबई के गोपीनाथ मन्ना और बंगाल के संदीप दत्ता की जोड़ी 74.23 अंक लेकर दूसरे नंबर पर थी, जबकि दिल्ली की आशा शर्मा व गुरुग्राम की देवी एम की जोड़ी 72.81 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थी। 68 अंक हासिल कर बंगाल के राना राय व अभिजीत की जोड़ी चौथे और बंगाल के ही विभास व कमल मुखर्जी की जोड़ी 66.15 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
शहर के राकेश व उमेश की जोड़ी 55.21 अंक हासिल कर 18वें और डाॅ. आइपी जैन व मुकुल एरेन की जोड़ी 54.89 अंक हासिल कर 19वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में दिल्ली, महाराष्ट्र, पटना, रांची, बंगाल, गुजरात, लखनऊ, नागपुर, जयपुर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।