{"_id":"5bd43d6cbdec22694623d2dc","slug":"karva-chauth-2018-today-know-puja-vidhi-and-muhurat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ आज: ये है पूजन का सही समय और विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ आज: ये है पूजन का सही समय और विधि
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:19 PM IST
सार
- सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति की दीर्घायु और दांपत्य सुख का पर्व करक चतुर्थी अर्थात करवाचौथ व्रत आज है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया शाम 6:38 बजे तक है। इसके बाद चतुर्थी कृतिका नक्षत्र लग जाएगा। यह रविवार सुबह 8:20 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
डेमो पिक
पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेस के अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने बताया कि 27 अक्तूबर को अमृत सिद्धि योग सुबह 8:20 बजे से 30 घंटे छह मिनट तक रहेगा। इसी काल खंड में सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस कारण शनिवार शाम 6:38 बजे के बाद करवाचौथ का मुहूर्त शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में शिव-शिवा, स्वामी कार्तिक और चंद्रमा का पूजन फलदायी रहेगा। इंडियन कॉउसिंल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चितंक इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक रमेश चिंतक ने बताया कि चंद्रोदय रात 8:35 बजे पर होगा।
डेमो पिक
व्रती महिलाएं पति के हाथ से ही व्रत का पारण करें। इसी दिन सुबह माता पार्वती से सौभाग्य की प्रार्थना करते हुए सिंदूर अर्पित करना फलदायी रहेगा। भगवान शिव और उनके पुत्र कार्तिकेय और चंद्रमा से दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना करें।