फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karnataka Bank clerk duped of 11 lakhs handed over fake letter of shop allotment police searching for accused

Kanpur: कर्नाटक बैंक के बाबू से 11 लाख ठगे, दुकान आवंटन का फर्जी पत्र थमाया, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने नवीन फल एवं सब्जी मंडी बाराबंकी में चार दुकानें आवंटित कराने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये ले लिए। साथ ही, फर्जी आवंटन लेटर थमा दिया।

विज्ञापन
Karnataka Bank clerk duped of 11 lakhs handed over fake letter of shop allotment police searching for accused
ठगी - फोटो : freepik.com

विस्तार

कानपुर में बाराबंकी नवीन फल मंडी में दुकान आवंटित होने का फर्जी पत्र थमा जालसाजों ने कर्नाटक बैंक के एक कर्मी से 11 लाख रुपये ठग लिए। कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आवास विकास तीन नंबर निवासी गणेंद्र कुमार शर्मा माल स्थित कर्नाटक बैंक में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। शर्मा के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उनकी जान पहचान मकड़ीखेड़ा निवासी नवीन सिंह से हुई थी। नवीन व उसकी पत्नी भारती सिंह ने नवीन फल एवं सब्जी मंडी बाराबंकी में चार दुकानें आवंटित कराने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे
साथ ही, फर्जी आवंटन लेटर थमा दिया। जब वह लेटर लेकर दुकान पर कब्जा लेने मंडी समिति पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। बताया कि नवीन ने तथाकथित मंगेतर दिशा सेंगर के साथ कैनाल रोड निवासी कीर्ति गुप्ता से भी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे हैं। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed