फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Karhal by-election: Lalu's son-in-law Tej Pratap leaves for nomination after paying obeisance to Mulayam

करहल सीट पर उपचुनाव: सैफई में हवन पूजन के बाद तेज प्रताप ने किया नामांकन

Mon, 21 Oct 2024 12:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

Etawah News: अखिलेश यादव के कन्नौज सांसद बनने के बाद रिक्त हुई करहल सीट पर उपचुनाव के लिए भतीजे तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी से तेज प्रताप आज नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
Karhal by-election: Lalu's son-in-law Tej Pratap leaves for nomination after paying obeisance to Mulayam
मुलायम सिंह को नमन करने पहुंचे तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता जी मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर नमन करके सोमवार को पूर्व सांसद और विधानसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव नामांकन करने के लिए मैनपुरी के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत परिवार के कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन



सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद करहल विधानसभा सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा ने अखिलेश यादव के भतीजे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10:30 बजे सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने सैफई स्थित आवास पर हवन-पूजन किया। इसके बाद सैफई मेला ग्राउंड पर नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर माथा टेककर पुष्पांजलि अर्पित की, फिर सैफई पेट्रोल पंप रोड स्थित पिता रणवीर सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके काफिले के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधायक प्रदीप यादव, चंदगीराम यादव प्रधान, राजवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी नौ सीटें सपा जीतेगी: प्रो. रामगोपाल
सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उपचुनाव की नौ में नौ सीटें सपा जीतने जा रही है। उपचुनाव में भाजपा नौ सीटों में से आठ सीटें ओबीसी को देने का मन बना रही है, लेकिन इससे पीडीए की कोई काट नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी ओबीसी समाज के लिए कुछ भी नहीं किया है। कहा कि भाजपा संविधान विरोधी काम कर रही है। भर्ती नहीं निकल रही है। इससे युवा परेशान हैं। बहराइच में बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि सरकार भ्रष्ट हो चुकी है। इसका अब कुछ भी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed