फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karauli Baba: When information was leaked, Baba confiscated the mobiles of employees

करौली बाबा: सूचनाएं हुईं लीक तो बाबा ने कर्मचारियों के जब्त कराए मोबाइल,अंदरूनी खबरें बाहर आने के बाद की सख्ती

Mon, 27 Mar 2023 10:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

करौली सरकार ने आश्रम में काम करने वाले करीब 250 कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आश्रम के अंदर की बातें बाहर जाने पर नाराजगी जताई है। पहले चरण में आश्रम के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Karauli Baba: When information was leaked, Baba confiscated the mobiles of employees
करौली बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ चौधरी को पीटने के मामले को लेकर चर्चा में आए बिधनू के करौली सरकार डॉ. संतोष भदौरिया ने लवकुश आश्रम के अंदर की सूचनाएं लीक होने के बाद सख्ती कर दी है। आश्रम के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डॉक्टर के साथ किए गए व्यवहार को लेकर मीडिया में छाए करौली सरकार ने आश्रम में काम करने वाले करीब 250 कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आश्रम के अंदर की बातें बाहर जाने पर नाराजगी जताई है। पहले चरण में आश्रम के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही किसी भी कर्मचारी को किसी भी शख्स से आश्रम के विषय में बात करने से रोका गया है। बाबा ने आश्रम आने वाले मीडिया कर्मियों से भी मुलाकात करने से मना कर दिया है। रविवार को एक मीडिया हाउस के पत्रकार उनसे प्रकरण में संबंध में बात करने पहुंचे, लेकिन उन्हें बाबा का फरमान सुनाकर चलता कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आपराधिक इतिहास: करौली बाबा पर लगा था एनएसए, बाद में बना किसानों का नेता, सेवन सीएलए समेत दर्ज हुए थे कई मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा की विदेश में भी आश्रम खोलने की तैयारी
लवकुश आश्रम में हो रही गतिविधियों पर एलआईयू व स्पेशल ब्रांच भी नजर बनाए हुए है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बाबा ने यूके समेत अन्य देशों में भी जमीन खरीद रखी है। वहां भी जल्द आश्रम खोल सकता है। इसके साथ ही विदेश से भी बाबा को फंडिंग किए जाने की सूचना है। वहीं, लोगों में चर्चा है कि बाबा का पहला आश्रम लंदन में खोला जाएगा, जहां उसके बड़े बेटे की ससुराल भी है। विदेश में आश्रम की आड़ में बाबा का अपना नया अड्डा बनाने की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें- करौली बाबा का भौकाल: 20 हथियारों से लैस गैंग के साथ चलता है बाबा, तीन साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed