फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karauli Baba Case: Doctor Siddharth told Baba a thug, handed over evidence of assault

Karauli Baba Case: डॉक्टर सिद्धार्थ ने बाबा को बताया ठग, मारपीट के सौंपे साक्ष्य

Sat, 08 Apr 2023 12:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने 19 मार्च को बाबा व उसके सेवादारों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 22 फरवरी को आश्रम में बाबा और उसके सेवादारों ने उन्हें पीटकर कर उनकी नाक तोड़ दी थी। डॉक्टर ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो फुटेज भी विवेचक को सौंपे हैं। डॉक्टर ने विवेचक को बताया कि बाबा आश्रम में आने वाले लोगों को ठगने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Karauli Baba Case: Doctor Siddharth told Baba a thug, handed over evidence of assault
करौली बाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू लवकुश आश्रम के करौली सरकार डॉ. संतोष सिंह भदौरिया पर पिटाई का आरोप लगाने वाले नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ व उनके परिवार ने विवेचक को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने बाबा को ठग बताया और घटना से जुड़े साक्ष्य सौंपने सौंपे। विवेचक ने बयान और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ चौधरी ने 19 मार्च को बाबा व उसके सेवादारों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि 22 फरवरी को आश्रम में बाबा और उसके सेवादारों ने उन्हें पीटकर कर उनकी नाक तोड़ दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की थी। प्रकरण में डॉक्टर सिद्धार्थ को अपने बयान दर्ज करने के लिए विवेचक ने बिधनू थाने बुलाया था। डॉक्टर ने बाबा व उसके सेवादारों से अपनी जान को खतरा बताकर आने से इनकार कर दिया था। ऐसे में विवेचक अरविंद कुमार सिंह बुधवार को एक हेड कांस्टेबल के साथ नोएडा स्थित डॉक्टर के आवास पहुंचे।
विज्ञापन

विवेचक ने डॉ. सिद्धार्थ व उनके पिता वीएस चौधरी, मां रेनू और पत्नी प्रियंका से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। अलग-अलग बयान दर्ज किए। पुलिस ने उनसे 22 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास के बाहर के वायरल वीडियो के संबंध में भी पूछा। डॉक्टर ने बताया कि वह अपने नर्सिंगहोम के सिलसिले में सीएम से मिलने पहुंचे थे।

उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने उस दौरान चोट लगने की बात से इनकार किया। डॉक्टर ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो फुटेज भी विवेचक को सौंपे हैं। डॉक्टर ने विवेचक को बताया कि बाबा आश्रम में आने वाले लोगों को ठगने का काम कर रहा है। थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- संरक्षण के लिए बेटे को राजनीति में उतारने की जुगत में बाबा, एक और घोषणा करके सभी को चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed