{"_id":"68e97122c475e32be70c5afb","slug":"karan-sharma-takes-charge-of-the-up-ranji-trophy-team-with-the-first-match-scheduled-for-the-15th-at-green-park-kanpur-news-c-362-1-ka11006-132985-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: करन शर्मा को यूपी रणजी टीम की मिली कमान, ग्रीनपार्क में पहला मैच 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: करन शर्मा को यूपी रणजी टीम की मिली कमान, ग्रीनपार्क में पहला मैच 15 को
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने करन शर्मा को उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी सौंपी है। करन ने बीते दिनों काशी रुद्रास को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का खिताब दिलाया था। यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, शिवम मावी, विप्रज निगम और सिद्धार्थ यादव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। 2006 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी यूपी टीम इस बार अपने घरेलू कोच के साथ उतरने जा रही है। यूपीसीए ने पूर्व क्रिकेटर अरविंद कपूर को मुख्य कोच और मो. आमिर को सहायक कोच नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश की टीम एलीट ग्रुप ए में शामिल है। यूपी बनाम आंध्र प्रदेश के बीच होने वाले उद्घाटन मुकाबले में वी. नारायन्नकुट्टी मैच रेफरी होंगे। वीरेंद्र शर्मा और पराशर जोशी फील्ड अंपायर रहेंगे।
पहले चरण के पांच में से तीन मैच ग्रीनपार्क में
रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में पांच में से तीन मुकाबले यूपी टीम को अपने होम ग्राउंड ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलने हैं। इनमें 15 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश, 25 अक्तूबर को ओडिशा और आठ नवंबर को नगालैंड के साथ मैच शुरू होंगे। टीम सोमवार से ही ग्रीनपार्क में अभ्यास सत्र में जुटी है।
विज्ञापन
यूपी रणजी टीम (2025-26) : करन शर्मा (कप्तान), आर्यन जुयाल (उपकप्तान), अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, सिद्धार्थ यादव, शिवम मावी, आकिब खान, कुणाल त्यागी, वैभव चौधरी, विजय कुमार, विप्रज निगम, शिवम शर्मा, आदित्य शर्मा। नेट गेंदबाज : विनीत पवार, जीशान अंसारी, जसमेर धनकर, नदीम, करन चौधरी, रोहित द्विवेदी।
रणजी ट्रॉफी में यूपी टीम के मैच
यूपी बनाम आंध्र प्रदेश : 15 अक्तूबर, ग्रीनपार्क
यूपी बनाम ओडिशा : 25 अक्तूबर, ग्रीनपार्क
वडोदरा बनाम यूपी : एक नवंबर, वडोदरा
यूपी बनाम नगालैंड : 08 नवंबर, ग्रीनपार्क
तमिलनाडु बनाम यूपी : 16 नवंबर, कोयंबटूर
यूपी बनाम झारखंड : 22 जनवरी, मेरठ
विदर्भ बनाम यूपी : 29 जनवरी, नागपुर