{"_id":"67bcbbba1654ffb5fb070493","slug":"kanwariyas-left-with-the-cheers-of-bam-bam-bhole-etawa-news-c-216-1-etw1004-121969-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बम-बम भोले के जयकारों संग कांवड़िए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बम-बम भोले के जयकारों संग कांवड़िए रवाना
Tue, 25 Feb 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ीकला। भगवान शिव के जयकारों के साथ कस्बा निवाड़ीकला से कांवड़ियों का अंतिम जत्था रवाना हो गया। जत्थे में शामिल 20 से अधिक युवा फर्रुखाबाद के गंगा घाट पर स्थित श्रृंगीरामपुर से गंगाजल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। सोमवार सुबह ही कांवड़ियें कस्बा स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर एकत्रित होने लगे थे, रवानगी से पूर्व कांवड़ियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बम-बम भोले के जयकारे लगाए।
कांवड़ियों की ओर से बम-बम भोले जी महाराज, नैया खींच लगइयों पार आरती भी की गई। इस बीच कस्बे के बुजुर्गों ने उन्हें सहूलियत से जाने और भोले का नाम लेने का संदेश दिया। कांवड़िया अमरचंद त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, शिवम तिवारी, उमेश पाल, गोलू गुप्ता, अनुज शाक्य, कृष्णा तिवारी, संचित त्रिपाठी, ईशू गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, जत्थे में शामिल रहे।
कांवड़ियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे ये जत्था श्रृंगीरामपुर से रवाना होगा, जो खड़नी और एरवाकटरा के रास्ते शिवरात्रि की सुबह कस्बा में पहुंचेगा। इस बीच नीतेश तिवारी, पप्पू गुप्ता, कल्लू पाल संजय गुप्ता व छोटू गुप्ता आदि रहे।