{"_id":"6a6f9a4231c6bcba7e08607d","slug":"kanwariya-from-auraiya-killed-companion-injured-after-being-hit-by-a-dcm-truck-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146776-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीसीएम की टक्कर से औरैया के कांवड़िये की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीसीएम की टक्कर से औरैया के कांवड़िये की मौत, साथी घायल
Mon, 03 Aug 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। कानपुर- रसूलाबाद मार्ग पर पहाड़ीपुर स्थित एक स्कूल के पास रविवार देर रात को तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इससे एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।
औरैया जनपद के इकौरापुर निवासी धर्मराज उर्फ तौबे (25) पुत्र धर्मपाल उर्फ कल्लू रविवार को साथी रिशु 21 पुत्र मलिक व ग्रामीणों के साथ बाइकों से गंगाजल लेने के लिए कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर जा रहे थे। रात करीब 10:50 बजे पर कानपुर-रसूलाबाद मार्ग पर पहाड़ीपुर स्थित संत हंसानंद कॉलेज के पास पहुंचने पर कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कांवड़ियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया।
यहां डॉ. सौरभ साक्य ने धर्मराज को मृत घोषित कर दिया जबकि रिशु का उपचार किया गया। अनहोनी की जानकारी पर धर्मराज का भाई कन्हैया, मां कपूरी व परिजन रोते बिलखते हुए सीएचसी में आ गए। कन्हैया ने बताया कि भाई बमुरीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान किए थे। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। मौके से भाग निकले चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।