फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanshiram's CMS accused of extortion when he asked for leave

Kanpur News: कांशीराम के सीएमएस पर छुट्टी मांगने पर उगाही का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram's CMS accused of extortion when he asked for leave
कानपुर। कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीन चंद्रा पर स्टाफ ने छुट्टी मांगने पर उगाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत की है। इस डीएम ने सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है। ताजा आरोप लैब टेक्नीशियन दिशा अग्निहोत्री ने लगाया है। इससे पहले दो अन्य महिला स्टाफ ने भी आरोप लगा डीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन दिशा अग्निहोत्री ने बताया कि वह नवरात्र पर दो दिन का अवकाश लेने गई थीं। सीएमएस स्टाफ के सामने भड़क गए और अपशब्द कहने लगे। उन्होंने कहा कि तुम लोगों को काम नहीं करना है। तुम महिलाएं घर में रोटियां बनाओ और बच्चे पालो। उन्होंने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

दिशा ने आरोप लगाया कि सीएमएस छुट्टी लेने तक के पैसे मांगते हैं। उनका व्यवहार औरतों के प्रति गंदा है। वह हमेशा ही महिला स्टाफ से इसी तरह बात करते हैं। मामले में दिशा के पिता व उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रेमशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि वह भी डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। वहीं, सीएमएस डॉ. नवीन चंद्रा ने कहा कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। इसलिए लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को भर्ती न करने पर सीएमएस से मांगा स्पष्टीकरण
शनिवार को सीएमएस डाॅ. नवीन चंद्रा डीएम को दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को भर्ती न करने के मामले में स्पष्टीकरण देने गए थे। वहां पर डीएम ने लैब टेक्नीशियन मामले में भी स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed