फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs two women did amazing, the name entered in Guinness World Records

कानपुर की दो महिलाओं ने किया कमाल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Fri, 01 Sep 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpurs two women did amazing, the name entered in Guinness World Records
कानपुर की रेन मारवाह और शशि गौतम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की दो महिलाओं के हुनर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। दरअसल, चेन्नई के ग्रुप मदर इंडिया क्रोशे क्वीन ने 14.089 किलोमीटर लंबा क्रोशिया स्कार्फ बनाया है। इसे क्रोशिया से बनाया गया दुनिया का सबसे लंबा स्कार्फ मानते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले ग्रुप में कानपुर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी शशि गौतम और बर्रा-2 की रेनु मारवाह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 

शशि और रेनु ने बताया कि चेन्नई की सुभाश्री नटराजन ने फेसबुक पर मदर इंडिया क्रोशे क्वीन नाम से ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप से इन दोनों के अलावा देश के कई शहरों की महिलाएं और युवतियां जुड़ी हैं। इन मेंबर्स के सहयोग से 14.089 किमी लंबा स्कार्फ बनाने के लिए हर प्रदेश की एक टीम बनाई गई। टीम में शामिल सदस्यों को सात इंच चौड़ा और 80 इंच लंबा क्रोशिया स्कार्फ बनाने का टास्क दिया गया। इन्हें चेन्नई मंगवाकर एक साथ जोड़ा गया तो इसकी लंबाई 14.089 किमी हुई।

विज्ञापन

 

एक सहेली ने बताया था

Kanpurs two women did amazing, the name entered in Guinness World Records
रेनू मारवाह और शशि गौतम - फोटो : अमर उजाला

शशि गौतम ने बताया कि फेसबुक ग्रुप मदर इंडिया क्रोशे क्वीन के बारे में उन्हें एक सहेली ने बताया था। इससे जुड़ने के बाद उन्हें दुनिया का सबसे लंबा क्रोशिया स्कार्फ बनाने की मुहिम के बारे में जानकारी मिली। इस पर उन्होंने तय मानक के अनुसार 15 स्कार्फ बनाकर चेन्नई भेजे। वहीं, रेनु मारवाह ने 10 क्रोशिया स्कार्फ बनाकर भेजे थे। वह कहती हैं कि यह गौरव हासिल कर उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने जैसी खुशी हो रही है। रेनु चेन्नई के ग्रुप से सालभर से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप एक और रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटा है।
 

- 14.089 किलोमीटर लंबा क्रोशिया स्कार्फ बनाने वाली टीम में रहीं शामिल
- चेन्नई के ग्रुप मदर इंडिया क्रोशे क्वीन से जुड़कर हासिल की यह उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed