फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's Faiz Ahmed to Play in Legends Cricket League

Kanpur News: लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलेंगे शहर के फैज अहमद

Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kanpur's Faiz Ahmed to Play in Legends Cricket League
फैज अहमद - फोटो : स्वयं
कानपुर। शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर फैज अहमद को प्रतिष्ठित लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलने का मौका मिला है। वह इस लीग में कोणार्क सूर्यास ओडिशा टीम की ओर से मैदान में उतरकर अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। बांसमंडी निवासी फैज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर इस लीग में जगह बनाई है। इससे पहले वह कानपुर प्रीमियर लीग, यूपी टी-20 क्रिकेट लीग और बोर्ड ट्रॉफी के मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज के रूप में फैज इंडियन रेलवे क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में भी अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखा चुके हैं। पिछले वर्ष वह वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी-20 लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं। तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले फैज अब देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed