फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Zoo administration will increase the lineage of Himalayan vulture

Kanpur: चिड़ियाघर प्रशासन बढ़ाएगा हिमालयन गिद्ध का वंश, नर-मादा की पहचान के लिए बरेली भेजे जाएंगे सैंपल

Wed, 18 Jan 2023 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 05:45 PM IST
सार

एक सप्ताह पहले ईदगाह में पकड़ा गया हिमालयन गिद्ध अब स्वस्थ होने लगा है। अब वह डर से बाहर आ गया है। डॉक्टरों ने उसे अब तनावमुक्त बताया है।

विज्ञापन
Kanpur: Zoo administration will increase the lineage of Himalayan vulture
हिमालयन गिद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालयन गिद्धों को कानपुर चिड़ियाघर में रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज से लाए गए हिमालयन गिद्ध को डॉक्टर मादा और ईदगाह में मिले गिद्ध को नर मान रहे हैं। अब उनके वंश को बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन इससे पहले इनकी पहचान के लिए दोनों के सैंपल बरेली स्थित आईवीआरआई प्रयोगशाला भेजकर जांच कराएगा।

विज्ञापन


इसके बाद इन्हें एक ही बाड़े में रखा जाएगा। एक सप्ताह पहले ईदगाह में पकड़ा गया हिमालयन गिद्ध अब स्वस्थ होने लगा है। अब वह डर से बाहर आ गया है। डॉक्टरों ने उसे अब तनावमुक्त बताया है। वहीं, सोमवार को कायमगंज से लाए गए गिद्ध को मादा बताया जा रहा है। दोनों को अगल-बगल वाले कटघरे में रखा गया है। 
विज्ञापन


डॉ. अनुराग ने बताया कि भीड़ में फंसने के कारण ये गिद्ध सहमा हुआ है। हालांकि उसके स्वास्थ्य की जांच की गई तो कमी नहीं मिली है। उसका स्लेटी रंग है और चोंच सफेद है। वजन करीब सात किलो है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा कि मादा है। दोनों मांस खा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हिमालयन गिद्ध की विशेषताएं
हिमालयन गिद्ध सात से बारह किलो वजन तक का होता है। इसके अलावा पंख फैलाने पर उसकी चौड़ाई तीन मीटर तक हो जाती है। यह गिद्ध पहाड़ी क्षेत्रों में 1200 से 5500 मीटर की ऊंचाई पर भारत से लेकर पाकिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेगिस्तान, तजाकिस्तान, ईरान, नेपाल, भूटान व तिब्बत तक पाए जाते हैं। ये गिद्ध एक दिन में एक से डेढ़ किलो मांस खा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed