फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Zone Police won again in the public hearing Commissionerate topped for the first time

UP: जनसुनवाई में कानपुर जोन पुलिस ने फिर मारी बाजी, कमिश्नरी पहली बार अव्वल…53 थानों में 52 थानों ने मारी बाजी

Wed, 05 Feb 2025 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

Kanpur News: एडिशनल सीपी ने बताया कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों की जांच आख्या पर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके लिए एक फीडबैक सेल का गठन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Zone Police won again in the public hearing Commissionerate topped for the first time
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में कानपुर जोन ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को पहली बार पहला स्थान मिला है। मंगलवार को शासन की ओर से जारी की गई रैंकिंग में कानपुर पुलिस 73वीं रैंक से पहले स्थान पर पहुंच गई। दिसंबर माह की रैंकिंग में जोन 73वें व नवंबर माह में 50वें पायदान पर रहा था।

विज्ञापन

रैंकिंग में कमिश्नरेट के 52 थानों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बिधनू थाना शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी रहा। कानपुर जोन के कानपुर देहात, इटावा, औरेया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन व ललितपुर को प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। जोन के कुल 139 थानों में से 133 थानों को पहली रैंक मिली है। वहीं, कमिश्नरेट के 53 में से 52 थानों ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं।

विज्ञापन

फीडबैक लेकर गुणवत्ता में ला रहे सुधार
एडिशनल सीपी ने बताया कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों की जांच आख्या पर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके लिए एक फीडबैक सेल का गठन किया गया। यह सेल शिकायत निस्तारण के दौरान फीडबैक लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराता है। फीडबैक के अनुसार अधिकारी आगे की कार्रवाई निर्धारित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed