{"_id":"67a2733c8f3952f66b0ee42d","slug":"kanpur-zone-police-again-won-in-public-hearing-commissionerate-topped-for-the-first-time-quality-was-improved-by-taking-feedback-52-out-of-53-police-stations-won-kanpur-news-c-12-1-knp1054-991316-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जनसुनवाई में कानपुर जोन पुलिस ने फिर मारी बाजी, कमिश्नरेट पहली बार अव्वल, फीडबैक लेकर गुणवत्ता में लाया गया सुधार, 53 थानों में 52 थानों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जनसुनवाई में कानपुर जोन पुलिस ने फिर मारी बाजी, कमिश्नरेट पहली बार अव्वल, फीडबैक लेकर गुणवत्ता में लाया गया सुधार, 53 थानों में 52 थानों ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में कानपुर जोन ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को पहली बार पहला स्थान मिला है। मंगलवार को शासन की ओर से जारी की गई रैंकिंग में कानपुर पुलिस 73वीं रैंक से पहले स्थान पर पहुंच गई।
दिसंबर माह की रैंकिंग में जोन 73वें व नवंबर माह में 50वें पायदान पर रहा था। रैंकिंग में कमिश्नरेट के 52 थानों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बिधनू थाना शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी रहा। कानपुर जोन के कानपुर देहात, इटावा, औरेया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन व ललितपुर को प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। जोन के कुल 139 थानों में से 133 थानों को पहली रैंक मिली है। वहीं, कमिश्नरेट के 53 में से 52 थानों ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं।
फीडबैक लेकर गुणवत्ता में ला रहे सुधार
एडिशनल सीपी ने बताया कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों की जांच आख्या पर जनता से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके लिए एक फीडबैक सेल का गठन किया गया। यह सेल शिकायत निस्तारण के दौरान फीडबैक लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराता है। फीडबैक के अनुसार अधिकारी आगे की कार्रवाई निर्धारित करते हैं।