{"_id":"6aa2862ff6c286362803d8e7","slug":"kanpur-youths-in-car-created-ruckus-at-cylinder-crossing-blocked-traffic-by-causing-a-scene-in-road-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों का हुड़दंग, बीच सड़क हंगामा कर यातायात रोका, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों का हुड़दंग, बीच सड़क हंगामा कर यातायात रोका, जांच शुरू
Thu, 10 Sep 2026 03:58 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:58 PM IST
सार
Kanpur News: रावतपुर के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों ने बीच सड़क हंगामा कर ट्रैफिक बाधित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रावतपुर पुलिस आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के सिलिंडर चौराहे पर कार सवार युवकों ने बीच सड़क जमकर हुड़दंग किया। युवकों के हंगामे से चौराहे पर यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कार सवार युवक सड़क पर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद रावतपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है। पहचान होने पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन