{"_id":"69c00b3b447feeedf302e5ef","slug":"kanpur-youth-victim-of-theft-and-accident-ends-life-in-depression-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चोरी और हादसे के शिकार युवक ने अवसाद में फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चोरी और हादसे के शिकार युवक ने अवसाद में फंदा लगा दी जान
Sun, 22 Mar 2026 09:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
संतोष कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के संजीवनगर अहिरवां में रविवार सुबह प्राइवेट कर्मी संतोष कुमार (42) ने अवसाद में आकर फंदा लगा जान दे दी। छोटे भाई उमेश ने बताया कि घर में हुई लाखों रुपये की चोरी और हादसे के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ने से वह अवसाद में थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संतोष कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटा अभय और बेटी नंदनी हैं। बेटा कन्नौज में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। वहीं, बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। छोटे भाई उमेश ने बताया कि अप्रैल 2025 में घर से चोरों ने करीब 8-10 लाख का माल पार कर दिया था। पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। करीब छह माह पहले हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधार मांग कर किसी तरह इलाज कराया गया। अर्थिक स्थिति बेहद खराब होने से वह अवसाद में रहने लगे। रविवार सुबह करीब चार बजे बेटे को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अवसाद में युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
वहीं, कल्याणपुर के खुर्द में शराब पीने पर घर वालों का राजमिस्त्री राकेश वर्मा (35) से झगड़ा हुआ। इससे आहत राजमिस्त्री ने शनिवार देर रात घर में टिनशेड के सहारे फंदा लगा जान दे दी। घटना के वक्त पत्नी पूनम बच्चों ऋषभ और ऋषि संग मायके मीरपुर गई थीं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था। परिजनों से झगड़ा करने के बाद कदम उठाया।
विज्ञापन